
दैनिक रुड़की (योगराज पाल):::
रुड़की। विश्व हिन्दू महासंघ उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भूषण शर्मा ने संगठन की नई प्रदेश, जिला और नगर कार्यकारिणी की आधिकारिक घोषणा कर दी है। कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि महासंघ केवल एक संगठन नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति, राष्ट्रवाद और सामाजिक समरसता को अक्षुण्ण बनाए रखने का एक सशक्त माध्यम है।

प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भूषण शर्मा ने नव-नियुक्त टीम को ऊर्जावान बताते हुए कहा, "सभी साथियों का चयन उनकी निष्ठा, कार्यकुशलता और समाज के प्रति समर्पण को देखकर किया गया है। हमारा मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड की पावन देवभूमि पर सनातन संस्कृति के मूल्यों की रक्षा करना, जबरन धर्मांतरण और कुप्रथाओं के खिलाफ समाज को सजग करना है। उन्होंने पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे संगठन के लोक-कल्याणकारी कार्यों को समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुँचाएं।


प्रदेश महामंत्री अर्जुन शर्मा ने नव-नियुक्त टीम में जोश भरते हुए कहा कि संगठन में पद का अर्थ प्रतिष्ठा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है। देवभूमि में संगठन को धरातल पर मजबूत करने के लिए जिला, नगर और ब्लॉक स्तर तक एक बेहद अनुशासित और सक्रिय ढांचा तैयार किया जा रहा है। रुड़की जिला और नगर स्तर पर युवाओं व अनुभवी चेहरों का यह अनूठा संगम महासंघ को एक नई ऊर्जा प्रदान करेगा। उन्होंने सभी को तत्काल स्थानीय इकाइयों के साथ बैठकें करने और जनहित के मुद्दों पर सक्रिय होने के निर्देश दिए।

प्रदेश कार्यकारिणी में प्रदेश महामंत्री संगठन विभोर अग्रवाल, प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रमोद रस्तोगी, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद शर्मा, देवेंद्र शर्मा, प्रदीप शर्मा, पवन बदनी, नरेंद्र बिष्ट, मनोहर सिंह राणा, पवन राठौड़, राहुल कपटियाल, मनीष जीखवाल, हर्षवर्धन पांडे, प्रदेश मंत्री पुनीत कुमार, रमन वर्मा, प्रदीप सिंघल, जयवीर बिष्ट, डॉ. मुकेश राठौर, अनंत नौटियाल, राजेंद्र प्रसाद फैमिली, जनक जोशी सुयाल, प्रदेश महासचिव अजय प्रकाश बडोला, प्रदेश संयुक्त सचिव पवन सैनी, प्रदेश सचिव सोनू कश्यप, प्रशांत पाराशर, आकाश कुमार,
सोशल मीडिया प्रभारी नमन गोस्वामी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य योगेश गर्ग (रुड़की), निशांत पंडित (लक्सर) जिला कार्यकारिणी (रुड़की) जिला अध्यक्ष: पंडित रोहित शर्मा, जिला महामंत्री: अमोल अग्रवाल, जिला महामंत्री (संगठन): संदीप गोयल, जिला कोषाध्यक्ष: अश्वनी अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष (वरिष्ठ): पंडित सचिन शास्त्री, योगेश गर्ग, जिला उपाध्यक्ष: आदित्य शर्मा, सुनील शर्मा, आशीष शर्मा, अनूप बंसल, मास्टर अनुज शर्मा, मोहित अग्रवाल, जिला मंत्री: सीमा चौधरी, नीरज कपिल, जिला मीडिया प्रभारी: मनीष शर्मा, आदित्य त्यागी जिला कार्यकारिणी सदस्य: रेनू शर्मा, अनिल कंडारी को बनाया गया। रुड़की नगर कार्यकारिणी
नगर अध्यक्ष: वैभव शर्मा,नगर महामंत्री: अभिमन्यु नंद, नगर कोषाध्यक्ष: ईश्वर चंद्र शर्मा
नगर उपाध्यक्ष: वंश वर्मा
4. नगर कार्यकारिणी (विभिन्न क्षेत्र)
भगवानपुर (नगर अध्यक्ष): वैभव अग्रवाल, मंगलौर (नगर अध्यक्ष): आकाशदीप गौतम लक्सर (नगर अध्यक्ष): रिशु वाल्मिकी
नारसन (नगर अध्यक्ष): राजन वर्मा
इमली खेड़ा नगर अध्यक्ष अजय गोयल को जिम्मेदारी दी गई।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies