
दैनिक रुड़की (इकराम अली)::
पिरान कलियर। दरगाह साबिर पाक की सील की गई दुकान पर कथित रूप से अवैध कब्जा किए जाने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता ने पत्र देकर मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का दौर भी शुरू हो गया है।
पिरान कलियर निवासी सुहैल ने तहसीलदार एवं दरगाह प्रबंधक विकास अवस्थी को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि दरगाह प्रशासन ने कुछ समय पहले दरगाह की दुकान संख्या-तीन को सील कर दिया गया था। जिसके एक ठेकेदार ने बिना किसी वैधानिक अनुमति और निर्धारित टेंडर प्रक्रिया के दुकान की सील खुलवाकर उस पर कब्जा कर लिया।
शिकायतकर्ता का कहना है कि इस संबंध में दरगाह कार्यालय से जानकारी लेने पर किसी भी प्रकार की अनुमति जारी किए जाने से इनकार किया गया। ऐसे में सील की गई दुकान को खोले जाने और उस पर कब्जा किए जाने को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।पत्र में मांग की गई है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित ठेकेदार और अन्य जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।
तहसीलदार एवं दरगाह प्रबंधक विकास अवस्थी ने बताया मामले की जांच कराई जाएगी और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies