
दैनिक रुड़की (योगराज पाल)::
रुड़की। गढ़वाल सभा रजिस्टर्ड रुड़की के नए भवन के पुनर्निर्माण कार्य का शुभारंभ सोमवार को विधि-विधान के साथ भूमि पूजन कर किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य लोगों ने भाग लिया और सभा के नए भवन को समाज के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।
भूमि पूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्यामवीर सैनी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में दिनेश आनंद भारती, महामंडलेश्वर आदेश सैनी, राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल, सांसद प्रतिनिधि संजय अरोड़ा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय प्रजापति एवं एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल उपस्थित रहे।
इस अवसर पर गढ़वाल सभा के संरक्षक हर्ष प्रकाश कला ने कहा कि नया भवन सामाजिक, सांस्कृतिक और शैक्षिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनेगा। सभा अध्यक्ष चंद्र मोहन जोशी ने सभी अतिथियों और सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भवन का पुनर्निर्माण लंबे समय से सभा की प्राथमिकता रहा है, जो अब साकार होने जा रहा है।
कार्यक्रम में सभा के उपाध्यक्ष के.बी. उनियाल, सचिव राकेश चौहान, कोषाध्यक्ष तेजपाल पटवाल, प्रचार-प्रसार मंत्री राजेश चमोली, पूर्व अध्यक्ष मोहनलाल बहुगुणा, पूर्व अध्यक्ष विक्रम सिंह नेगी, कमला बमोला, भारतेंदु ममगाईं, पंकज मेंदोला, रमिता पटवाल, हेमा नेगी, कुसुम सुन्दरियाल, सुशील रावत, गुणानंद तिवारी, राहुल कंडारी, गिरधारी लाल शर्मा, रामप्रकाश कोटनाला, नंदकिशोर डोबरियाल, विजय रावत, होमी जोशी, जगदीश रावत, उमराव सिंह, आर.एस. नेगी, प्रेम चौहान, पूर्व पार्षद जे.पी. शर्मा, सूरज नेगी सहित बड़ी संख्या में सभा के सदस्य एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
भूमि पूजन के साथ ही नए भवन निर्माण की औपचारिक शुरुआत हो गई। सभा पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि भवन के निर्माण के बाद सामाजिक एकता, सांस्कृतिक संरक्षण और जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रमों को और अधिक मजबूती मिलेगी।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies