News

15-06-2026 17:40:11

मदरहुड विवि में ‘डाइवर्सिटी ऑफ वुडी फ्लोरा’ पुस्तक का विमोचन...



दैनिक रुड़की (योगराज पाल):::

रुड़की। मदरहुड विश्वविद्यालय में एक विशेष कार्यक्रम के दौरान “डाइवर्सिटी ऑफ वुडी फ्लोरा इन रुड़की एरिया, हरिद्वार, उत्तराखंड” पुस्तक का विमोचन किया गया। विश्वविद्यालय के प्रो० (डॉ०) नरेंद्र शर्मा ने इस ज्ञानवर्धक पुस्तक का विमोचन किया। जिसे विज्ञान संकाय के प्राध्यापक डॉ० अवधेश कुमार कौशल द्वारा लिखा गया है।


इस अवसर पर प्रो० शर्मा ने कहा कि रुड़की क्षेत्र वृक्षों और वनस्पतियों की विविधता से परिपूर्ण है। इस समृद्ध प्राकृतिक धरोहर को दस्तावेज़ के रूप में सहेजना बेहद ज़रूरी था, ताकि भविष्य में इसका संरक्षण किया जा सके। उन्होंने इस अध्ययन को विद्यार्थियों के साथ साझा करने की ज़रूरत पर बल दिया ताकि उनमें पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़े।

लेखक डॉ० अवधेश कौशल ने बताया कि पुस्तक में क्षेत्र के 168 वृक्षों का सचित्र विवरण है। इसमें पत्तियों के आकार, तने की बनावट, फूल और फलों के दृश्य लक्षणों को शामिल किया गया है। जिससे किसी भी वृक्ष की पहचान आसानी से की जा सके।

यह पुस्तक विद्यार्थियों, शोधार्थियों और प्रकृति प्रेमियों के साथ-साथ आम नागरिकों के लिए भी बेहद उपयोगी सिद्ध होगी। इस गरिमामयी अवसर पर विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता प्रो० (डॉ०) विकास गुप्ता, डॉ० संदीप तिवारी, डॉ० सोनिया सिंह, डॉ० वानी शर्मा, डॉ० सुप्रिया दुबे, मि० वरुण वर्मा और मिस लवली त्यागी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies