

दैनिक रुड़की
रुड़की। चावमंडी स्थित समर्पण जन कल्याण संगठन ट्रस्ट के कार्यालय पर सोमवती अमावस के पावन पर्व पर मीठा शरबत वितरण का कार्यक्रम किया गया। जनमानस को उमस और तेज गर्मी से राहत देने के लिए संस्था द्वारा यह शरबत वितरण किया गया। संस्था के संरक्षक डॉक्टर संजीव अग्रवाल एवं महिला शाखा की संरक्षक पूजा गुप्ता आदि ने शरबत वितरण किया। संस्था संरक्षक संजीव अग्रवाल ने कहा संस्था द्वारा निरंतर प्रयास रहता है कि आमजन मानस को किस तरह राहत दी जाए उसके लिए संस्था हमेशा बढ़-चढ़कर हर कार्य में हिस्सा लेती है और हमें भी संस्था के साथ मिलकर पुण्य करने का अवसर प्राप्त हो जाता है।
संस्था द्वारा अनेको कार्यक्रम किए जाते हैं जो सभी जनमानस के हित के लिए होते हैं। महिला शाखा की संरक्षक पूजा गुप्ता ने बताया समर्पण सदा सेवा भाव में लगी रहती हैं और तन मन से कार्य किया जाता है। शरबत पश्चात संस्था के पदाधिकारी और सदस्यों द्वारा समर्पण कार्यालय में एक बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता संदीप यादव ने की जिसमें सर्व सहमति से निर्णय लिया गया कि 16 जुलाई को हरेला पर्व के उपलक्ष में ज्यादा से ज्यादा पौधा रोपण कार्यक्रम किया जाए।जिसमें पर्यावरण प्रभारी संदीप यादव, अरुण कोहली को बनाया गया। वहीं आने वाले काँवड़ यात्रा को ध्यान रखते हुए काँवड़ मेले में भंडारे एवं चिकित्सा शिविर की योजना बनाई गई।
जिसमें सर्व समिति से कावड़ भंडारे की व्यवस्था हेतु संजीव सैनी को कावड़ भंडारे का प्रभारी बनाया गया। स्वास्थ्य प्रभारी संदीप गोयल, संजय गोयल, गजेंद्र शर्मा को बनाया गया। पानी की व्यवस्था मनोज मेहरा, साफ सफाई स्वछता के लिए पार्षद राकेश गर्ग को व्यवस्था दी गई। बैठक में नरेश यादव विकाश गुप्ता, प्रदीप गोयल, शशिकांत अग्रवाल, अनिरुद्ध गोयल, श्रवण सैनी, अनूप बंसल, शैलेश बंसल, मनोज मेहरा, अजय शर्मा, अंकुर त्यागी, शेर सिंह सारण, राज कुमार सोनकर, गौरव गोयल, प्रिंस गोस्वामी, इंद्रजीत सिंह, विकास सैनी, कृष्ण यादव आदि उपस्थित रहे।

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies