News

15-06-2026 15:51:15

भीड़ में बिछड़ी चार वर्षीय मासूम को कलियर पुलिस ने परिजनों से मिलाया...

दैनिक रुड़की (इकराम अली)::


पिरान कलियर। दरगाह में जियारत के दौरान परिजनों से बिछड़ी चार वर्षीय मासूम बच्ची को पुलिस ने सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बच्ची के सुरक्षित मिलने पर परिजनों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया।


कोतवाली प्रभारी सीओ दिव्येश उपाध्याय ने बताया कि तालगांव जिला सीतापुर (उत्तर प्रदेश) निवासी एक महिला ने सूचना दी कि वह अपने परिवार के साथ दरगाह में जियारत के लिए आई थी। दरगाह क्षेत्र में भीड़ होने के कारण उनकी चार वर्षीय बेटी अचानक उनसे बिछड़ गई। काफी तलाश के बाद भी बच्ची का कोई पता नहीं चल रहा है। जिसके बाद पुलिस ने बच्ची की तलाश शुरू कर दी इस बीच ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों को पीपल चौक के पास एक चार वर्षीय बच्ची रोते हुए लावारिस हालत में मिली जो अपना नाम-पता भी नहीं बता पा रही थी। पुलिस बच्ची को सुरक्षित कोतवाली लेकर पहुंची और आसपास के क्षेत्रों में उसके परिजनों की तलाश शुरू की गई।कुछ देर बाद बच्ची की मां कोतवाली पहुंची जहां उन्होंने बच्ची की पहचान की। जिसके बाद पुलिस ने बच्ची को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।और उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में छोटे बच्चों का विशेष ध्यान रखें।टीम में एसआई विशाखा राठौर, हेड कांस्टेबल सोनू चौधरी, जमशेद अली, सोफिया अंसारी तथा होमगार्ड अंकित कुमार शामिल रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies