शिक्षा, खेल, संगीत और चिकित्सा क्षेत्र की प्रतिभाओं को मिला सम्मान, पीसीएस चयनित छात्रों व खिलाड़ियों का भी हुआ अभिनंदन
दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना)::
रुड़की। हरिद्वार रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल में शूरसैनी जागृति मिशन रुड़की द्वारा आयोजित "सैनी प्रतिभा सम्मान समारोह" में शिक्षा, खेल, संगीत, चिकित्सा एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले लगभग 300 मेधावी छात्र-छात्राओं और प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। समारोह में समाज के होनहार युवाओं को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे एडिशनल डायरेक्टर जनरल (सेवानिवृत्त) एमईएस राकेश सैनी ने कहा कि प्रतिभाओं का सम्मान करने से उनमें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है तथा वे नई ऊंचाइयों को प्राप्त करने के लिए उत्साहित होते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज के बच्चों को प्रोत्साहित करने में मील का पत्थर साबित होते हैं।

विशिष्ट अतिथि डॉ. अजय वीर पुंडीर (डिप्टी एडवोकेट जनरल) ने कहा कि प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और उनका सम्मान करना समाज के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने सुंदर एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए आयोजकों की सराहना की। वहीं असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. मोहित कुमार ने अपने अनुभव साझा करते हुए विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत करने का संदेश दिया।

समारोह का शुभारंभ महाराजा शूरसेनी, महात्मा ज्योतिबा फुले एवं माता सावित्रीबाई फुले के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यमंत्री आदेश सैनी तथा समिति अध्यक्ष सुंदर पाल सैनी ने की, जबकि संचालन पंकज सैनी द्वारा किया गया।
इस अवसर पर हाल ही में पीसीएस परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले रायपुर निवासी निशू सैनी, रुड़की निवासी विशाल सैनी एवं साढ़ोली निवासी काजल सैनी के परिजनों को सम्मानित किया गया। साथ ही ओलंपिक मेडलिस्ट शौर्य सैनी सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।
समारोह में उत्तर प्रदेश के सहारनपुर निवासी प्रसिद्ध गायक अंशुल सैनी ने अपनी शानदार प्रस्तुति से समां बांध दिया और उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।कार्यक्रम में समिति अध्यक्ष सुंदर पाल सैनी, सीए युद्धवीर सिंह सैनी, लोजमो संयोजक सुभाष सैनी, राजकुमार सैनी, प्रीतम सिंह सैनी, महेंद्र सिंह सैनी, संजय सैनी, केपी सिंह, शीलचंद सैनी, विनोद सैनी, शेखर सैनी, अमन सैनी, जितेंद्र सैनी, डॉ. रोहन सैनी, इंजीनियर प्रवीण सैनी, अशोक सैनी, इसम सिंह सैनी, भाजपा नेता राजेश सैनी, डॉ. जयपाल सिंह सैनी, बाबू हरपाल सिंह आर्य, राजीव सैनी, संदीप सैनी प्रधान हरियाणा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक उपस्थित रहे।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies