दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना)::
रुड़की। भीषण गर्मी के बीच आमजन को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से स्वर्णकार समाज के तत्वावधान में रविवार को अजमीढ़ महाराज घाट, रुड़की में निःशुल्क ठंडे पेयजल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान राहगीरों, श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों को ठंडा पेयजल वितरित कर गर्मी से राहत प्रदान की गई।
कार्यक्रम में उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा, पूर्व राज्य मंत्री राव काले खान, जिला पंचायत सदस्य अंशुल चौधरी सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं समाजसेवी उपस्थित रहे। उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि भीषण गर्मी में प्यासे लोगों को पानी पिलाना सबसे बड़ा पुण्य कार्य है और समाज को ऐसे सेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए।
कार्यक्रम के संयोजक आशीष वर्मा ने बताया कि स्वर्णकार समाज द्वारा समय-समय पर जनहित और समाजसेवा के कार्य किए जाते हैं। इसी कड़ी में गर्मी से परेशान लोगों को राहत पहुंचाने के लिए जल सेवा अभियान चलाया गया है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी समाज के सहयोग से ऐसे सेवा कार्य निरंतर जारी रहेंगे।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने स्वर्णकार समाज की इस पहल की सराहना करते हुए इसे मानवता और सामाजिक सरोकार का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।इस अवसर पर कार्यक्रम में अधिवक्ता संजीव वर्मा,विनोद वर्मा,लक्ष्य वर्मा,अविनाश कोहली,विकास वर्मा,करतार सिंह आदि समाज के लोग उपस्थित रहे।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies