News

14-06-2026 16:43:28

पुलिस पहुंची तो आपस में भिड़ रहे तीन रिश्तेदार गिरफ्तार...


दैनिक रुड़की (इकराम अली):::

पिरान कलियर। कोतवाली पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत आपस में विवाद कर रहे तीन लोगों को गिरफ्तार कर शांतिभंग की धाराओं में चालान कर न्यायालय में पेश किया है।


कोतवाली प्रभारी एवं सीओ दिव्येश उपाध्याय ने बताया कि विजेंद्र निवासी ब्रह्मपुरी बहादराबाद तथा सूरज कुमार और अजय निवासी इमलीखेड़ा रविदास मंदिर के पास किसी बात को लेकर आपस में झगड़ा कर रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को हिरासत में ले लिया।पुलिस के अनुसार तीनों आरोपी आपस में रिश्तेदार हैं और किसी पारिवारिक बात को लेकर विवाद हो गया था। पुलिस ने तीनों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया। टीम में एसआई विनोद कुमार गोला, कांस्टेबल सुनील चौहान और कांस्टेबल विनोद कुमार शामिल रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies