
दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना)::
रुड़की। गन्ना विकास परिषद की प्रदेश सलाहकार परिषद के नवनियुक्त सदस्य दिनेश कौशिक और आशुतोष सिंह ने मंगलवार को गन्ना समिति इकबालपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अपना पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर गन्ना विकास परिषद के उपाध्यक्ष श्यामवीर सैनी तथा जिला गन्ना अधिकारी कपिल मोहन ने दोनों सदस्यों को पदभार ग्रहण करवाते हुए शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गन्ना विकास परिषद के उपाध्यक्ष श्यामवीर सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के हितों के लिए लगातार कार्य कर रही है। गन्ना विकास परिषद में अनुभवी और समर्पित कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी मिलने से किसानों की समस्याओं का समाधान और अधिक प्रभावी ढंग से हो सकेगा। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता गन्ना किसानों को समय पर भुगतान, आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। नए सदस्यों के अनुभव का लाभ परिषद को मिलेगा और किसान हितों से जुड़े कार्यों को नई गति मिलेगी।
नवनियुक्त सदस्य दिनेश कौशिक ने कहा कि संगठन और सरकार ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि गन्ना किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाकर उनके समाधान के लिए कार्य किया जाएगा तथा किसानों और विभाग के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जाएगा।
वहीं आशुतोष सिंह ने कहा कि किसानों की उन्नति और गन्ना विकास से जुड़े मुद्दों पर गंभीरता से कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। किसानों के सुझावों और समस्याओं को परिषद के माध्यम से सरकार तक पहुंचाकर उनके हितों की रक्षा के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मधु सिंह, गन्ना समिति चेयरमैन सुंदर लाल सैनी, निदेशक सोहन लाल सैनी, तेजपाल मौर्य, प्रदीप पाल, सतीश सैनी सहित बड़ी संख्या में किसान एवं गणमान्य लोग उपस्थित
रहे।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies