दैनिक रुड़की (इकराम अली)::
हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर परिवहन विभाग ने गुरुवार को बिना सत्यापन संचालित ई-रिक्शाओं के खिलाफ अभियान चलाकर 50 से अधिक ई-रिक्शाओं को सीज किया गया।

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) निखिल शर्मा और सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) नेहा झा के नेतृत्व में हरिद्वार में वाल्मीकि चौक, रेलवे स्टेशन क्षेत्र और कर्नाटक भवन के आसपास विशेष अभियान चलाया गया। जिसमें बड़ी संख्या में ऐसे ई-रिक्शा मिले जिनका निर्धारित सत्यापन नहीं कराया गया था।परिवहन विभाग ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए संबंधित वाहनों को सीज कर दिया।
और कहा कि बिना सत्यापन चल रहे ई-रिक्शा यात्रियों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती बन रहे हैं।चारधाम यात्रा के चलते हरिद्वार में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
एआरटीओ प्रशासन निखिल शर्मा ने बताया कि बिना सत्यापन संचालित ई-रिक्शाओं के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने वाहन स्वामियों और चालकों से शीघ्र सत्यापन कराने की अपील की। वहीं एआरटीओ प्रवर्तन नेहा झा ने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चालान और सीजिंग की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies