News

11-06-2026 06:41:16

रुड़की: पीएम मोदी के सुशासन के 12 वर्ष पूर्ण होने पर गंगा घाट पर विशेष पूजा-अर्चना और आरती...



दैनिक रुड़की (योगराज पाल):::

रुड़की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र सेवा, जनसेवा, जनकल्याण एवं सुशासन के गौरवपूर्ण 12 वर्ष पूरे होने के ऐतिहासिक अवसर पर रुड़की के लक्ष्मी नारायण गंगा घाट पर एक भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष उपलक्ष्य में घाट पर विधि-विधान से विशेष पूजा-अर्चना, अनुष्ठान और भव्य गंगा आरती की गई।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने पवित्र गंगा जी की पूजा कर राष्ट्र की सुख-समृद्धि, निरंतर विकास और जनकल्याण के लिए प्रार्थना की। इस दौरान मां गंगा से देश की एकता, अखंडता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु नेतृत्व की मंगलकामना की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में भारत ने विकास, सुशासन, गरीब कल्याण, इंफ्रास्ट्रक्चर, डिजिटल क्रांति और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में अभूतपूर्व व ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं।

आज देश विश्व पटल पर एक नई और मजबूत पहचान स्थापित कर चुका है। कार्यक्रम का समापन भव्य प्रसाद वितरण के साथ हुआ। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष मधु सिंह, मेयर अनिता अग्रवाल, पशुपालन कल्याण बोर्ड के राज्यमंत्री रणजीत सिंह नामधारी, और पूर्व विधायक प्रणव सिंह चैंपियन, मंदिर समिति के अध्यक्ष सुभाष सरीन सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता व श्रद्धालु मौजूद रहे, जिन्होंने विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की शपथ ली।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies