
दैनिक रुड़की (इकराम अली)::
पिरान कलियर । बॉलीवुड के मशहूर गायक शबाब साबरी ने मंगलवार की देर शाम को हजरत मखदूम अलाउद्दीन अहमद साबिर कलियरी की दरगाह पर चादर और फूल पेश कर देश और दुनिया में अमन-शांति की दुआ मांगी।


शिमला समर फेस्टिवल से लौटते समय वह अंतरराष्ट्रीय शायर अफ़ज़ल मंगलोरी के साथ पिरान कलियर पहुंचे ओर उन्होंने यहा पहुंचकर दरगाह परहाजरी पेश की।इस दौरान शबाब साबरी ने कहा कि बचपन से ही वह अपने पिता स्वर्गीय इकबाल अफजाल साबरी के साथ दरगाह में हाजिरी देते आ रहे हैं और इसी चौखट की दुआओं से उन्हें बॉलीवुड में पहचान मिली।उन्होंने कहा कि सूफी संत पूरी मानवता के लिए होते हैं और उनकी शिक्षाएं प्रेम, भाईचारे व आध्यात्मिक शांति का संदेश देती हैं। उन्होंने बताया कि उनके बड़े भाई और प्रसिद्ध संगीतकार साजिद-वाजिद भी क्षेत्र में आने पर दरगाह में हाजिरी जरूर देते थे।
शबाब साबरी ने उर्स के दौरान लगने वाली कव्वाली महफिलों की पुरानी यादें भी साझा कीं।इस दौरान उदय कुमार, मुसव्विर, विकास वशिष्ठ, बिट्टन त्यागी, इमरान देशभक्त, अफरोज, सलमान फरीदी, तौसीफ अहमद समेत आदि मौजूद रहे।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies