News

09-06-2026 22:32:43

कृष्णा नगर की गली नंबर 17 में बड़ा धमाका-मचा हड़कंप-कई घरों के विद्युत उपकरण फुंके-लाखों का नुकसान...

दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना)::



रुड़की। कृष्णानगर की गली नंबर-17 में शनिवार शाम हाईटेंशन लाइन में आए फाल्ट के कारण बड़ा हादसा होते-होते टल गया। अचानक आई हाई वोल्टेज से कई घरों के विद्युत उपकरणों में तेज धमाके हुए और आग लग गई। घटना में करीब आधा दर्जन मकानों के बिजली मीटर, वायरिंग, स्विच बोर्ड तथा अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जलकर क्षतिग्रस्त हो गए। प्रभावित लोगों ने लाखों रुपये के नुकसान की बात कही है।

स्थानीय निवासी हरीश सिंह नेगी, मोनू, आजाद, मोनू सैनी, जूली त्यागी और अरुण समेत अन्य लोगों ने बताया कि शाम करीब साढ़े पांच बजे अचानक बिजली आपूर्ति में हाई वोल्टेज आ गई। इसके तुरंत बाद घरों में लगे उपकरणों से धमाकों की आवाजें आने लगीं और कई स्थानों पर वायरिंग में आग लग गई।

क्षेत्रवासियों के अनुसार धमाका इतना तेज था कि उसकी गूंज आसपास के इलाके में दूर तक सुनाई दी। लोगों ने किसी तरह स्थिति को संभालते हुए आग पर काबू पाया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था भी प्रभावित हो गई और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

पीड़ित परिवारों का आरोप है कि विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण यह घटना हुई है। उन्होंने विभाग से नुकसान का सर्वे कराकर प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा देने की मांग की है। वहीं घटना के बाद क्षेत्र में लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते स्थिति पर काबू नहीं पाया जाता तो बड़ा अग्निकांड हो सकता था। उन्होंने विद्युत विभाग से भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies