
दैनिक रुड़की (इकराम अली)::
हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर अशोभनीय गतिविधियों की शिकायतों के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच महिलाओं को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं पेंटागन मॉल पर भी एक स्पा सेंटर पर छापेमारी की गई।

सिडकुल थानाध्यक्ष अजय शाह ने बताया कि क्षेत्र के लोगों से लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि राठौर प्लाजा होटल के सामने कुछ महिलाएं आने-जाने वाले लोगों के साथ अश्लील और आपत्तिजनक हरकतें कर रही हैं।शिकायत के आधार पर महिला उपनिरीक्षक मनीषा नेगी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की।इस दौरान कुछ महिलाएं आपत्तिजनक गतिविधियां करते हुए मिलीं,जिनको हिरासत में लेकर पूछताछ और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद पांचों महिलाओं के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
वही पेंटागन मॉल में एक स्पा सेंटर पर भी छापेमारी की हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर शालीनता और कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। भविष्य में भी इस प्रकार की गतिविधियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।इस दौरान थानाध्यक्ष अजय शाह,एसएसआई प्रवीण बिष्ट,एसआई मनीषा नेगी आदि पुलिसकर्मी शामिल रहे।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies