
दैनिक रुड़की (योगराज पाल)::
रुड़की। रुड़की होटल बार एसोसिएशन की महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को आयोजित की गई, जिसमें संगठन के नए पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चयन किया गया। बैठक में प्रणय प्रताप सिंह को एसोसिएशन का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया, जबकि प्रदीप सचदेवा को महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।

बैठक के दौरान उपस्थित सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। सदस्यों ने विश्वास व्यक्त किया कि नए नेतृत्व में एसोसिएशन होटल एवं बार व्यवसाय से जुड़े लोगों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने के साथ-साथ उद्योग के विकास के लिए भी कार्य करेगा।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रणय प्रताप सिंह ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की एकता को मजबूत करने तथा होटल एवं बार व्यवसाय से जुड़े सभी सदस्यों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे। वहीं महासचिव प्रदीप सचदेवा ने भी संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
बैठक में कुणाल सचदेवा, रुचिर गुप्ता, अक्षय प्रताप, विभोर खन्ना, गौरव कौशिक, कमल कुमार, अविनाश त्यागी, गौतम तनेजा, रवि लखानी सहित एसोसिएशन के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।बैठक का समापन संगठन की मजबूती और आपसी सहयोग के संकल्प के साथ हुआ।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies