News

06-06-2026 19:05:18

शाह मंजर ऐजाज साबरी उर्फ शिम्मी मियां का 11वां सालाना उर्स अकीदत के साथ हुआ संपन्न..

दैनिक रुड़की (इकराम अली)::


पिरान कलियर। दरगाह अब्दाल शाह में हजरत शाह मंजर ऐजाज साबरी कुद्दूसी उर्फ शिम्मी मियां का 11वां सालाना उर्स शुक्रवार को अकीदत के साथ मनाया गया। उर्स के अवसर पर चादरपोशी, कुल शरीफ, दुआ और महफिल-ए-समा का आयोजन किया गया, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे सैकड़ों जायरीनों ने शिरकत की।


उर्स की रस्मों का आगाज बाद नमाज-ए-असर चादरपोशी से हुआ। दरगाह साबिर पाक के सज्जादानशीन शाह अली ऐजाज साबरी कुद्दूसी और साहिबजादा शाह यावर अली ऐजाज साबरी की सरपरस्ती में अकीदतमंदों ने दरगाह साबिर पाक और बाद में दरगाह अब्दाल शाह पहुंचकर हजरत शाह मंजर ऐजाज साबरी उर्फ शिम्मी मियां की मजार शरीफ पर चादर और फूल पेश किए। इसके बाद कुल शरीफ की रस्म अदा कर देश में अमन,भाईचारे, खुशहाली और एकता के लिए दुआ की गई। नमाज-ए-मगरिब के बाद आयोजित लंगर में बड़ी संख्या में जायरीनों ने तबर्रुक हासिल किया। वहीं नमाज-ए-इशा के बाद महफिल-ए-समा (कव्वाली) का आयोजन हुआ, जिसमें सूफियाना कलाम पेश कर जायरीनों को रूहानी माहौल से सराबोर कर दिया गया।महफिल के समापन के साथ उर्स की रस्में संपन्न हुईं।उर्स में पंजाब, गुजरात, चंडीगढ़, बरेली, रामपुर, मुरादाबाद,मुम्बई सहित विभिन्न राज्यों और शहरों से आए अकीदतमंद शामिल हुए । इस मोके पर सज्जादानशीन रदोली शरीफ नय्यर मियां, मिस्सी शाह बाबा, सूफियाना बाबा, शाह सुहैल मियां, सूफी राशिद, डैनी,असद साबरी, गाजी मियां, बिन्नी, शफीक साबरी, राजू बाबा अमृतसर, नोमी मियां सहित अनेक जायरीन मौजूद रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies