
दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना):::
रुड़की। हाल ही में जेल से रिहा हुए विनीत शर्मा उर्फ चीनू पंडित ने अपने परिवार एवं साथियों के साथ सुनहरा स्थित जीवनदीप आश्रम पहुंचकर जूना अखाड़ा के परम पूजनीय महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानंद गिरि महाराज से आध्यात्मिक भेंट की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस दौरान पूज्य गुरुदेव ने चीनू पंडित को जीवन को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाने का संदेश देते हुए कहा कि अपना संपूर्ण जीवन सामाजिक, धार्मिक एवं जनहित के कार्यों के साथ-साथ असहाय, गरीब और वंचित लोगों की सेवा में समर्पित करें। उन्होंने सेवा, सदाचार और समाजहित को जीवन का मूल उद्देश्य बनाने का आह्वान किया। चीनू पंडित ने गुरुदेव का आशीर्वाद प्राप्त करते हुए समाज सेवा और जनकल्याण के कार्यों में सक्रिय रूप से योगदान देने का संकल्प व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भविष्य में वे समाज के जरूरतमंद लोगों की सहायता और जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देंगे।
इस अवसर पर युवा जिला महामंत्री सूरज प्रकाश नेगी तथा वार्ड संख्या 19 के पार्षद सहित अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे। आश्रम में आध्यात्मिक एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण के बीच सभी ने गुरुदेव का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने चीनू पंडित के नए जीवन की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं और समाजहित में कार्य करने के उनके संकल्प का स्वागत किया।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies