News

05-06-2026 17:53:29

भीषण गर्मी में सर्व समाज सेवा संगठन बना राहत का सहारा, गणेश चौक पर बांटा मीठा शरबत...


दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना):::

रुड़की। लगातार बढ़ रही गर्मी और तपते मौसम के बीच सर्व समाज सेवा संगठन ने मानव सेवा का सराहनीय उदाहरण पेश करते हुए गणेश चौक पर मीठे शरबत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान राहगीरों, मजदूरों और आम नागरिकों को ठंडा शरबत पिलाकर गर्मी से राहत पहुंचाई गई।

संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष नीलम चौधरी ने बताया कि भीषण गर्मी के मौसम में लोगों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से संगठन द्वारा विभिन्न स्थानों पर सेवा कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और जरूरतमंदों की सहायता के लिए संगठन लगातार कार्य करता रहेगा।

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने शरबत ग्रहण किया और संगठन के इस जनहितकारी प्रयास की सराहना की। उपस्थित लोगों ने कहा कि इस तरह के सेवा कार्य समाज में सकारात्मक संदेश देने के साथ-साथ जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने का काम करते हैं।

इस अवसर पर नीलम चौधरी, रविन्द्र बंसल, किरण पटेल, रीता शर्मा, मंजू, स्वास्तिक सिंह, दीपक गोयल और राजेश्वर धीमान मोहिनी सिंह , रीना नेगी सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि आने वाले दिनों में भी गर्मी से राहत दिलाने के लिए शरबत वितरण, जल सेवा और अन्य जनकल्याणकारी कार्यक्रम जारी रहेंगे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies