News

04-06-2026 19:18:21

दिल्ली से सकुशल बरामद हुईं दो नाबालिग बालिकाएं परिवार में लौटी खुशी..

दैनिक रुड़की (इकराम अली)::



पिरान कलियर। ऑपरेशन प्रहार के तहत कलियर पुलिस ने घर से लापता हुई दो नाबालिग बालिकाओं को दिल्ली से सकुशल बरामद कर उनके परिजनों को सौप दिया है।बेटियों के मिलने पर परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और उन्होंने पुलिस टीम का आभार जताया।


कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने बताया कि 25 मई को नई बस्ती पिरान कलियर निवासी इसराजुल ने शिकायत देकर बताया था कि उसकी नाबालिग बेटी पड़ोस की एक अन्य नाबालिग लड़की के साथ 23 मई को बिना बताए घर से चली गई है और वापस नहीं लौटी।उन्होंने आसपास में काफी तलाश की लेकिन कुछ पता नही चला है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।और विशेष पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा बालिकाओं के मोबाइल नंबरों की लोकेशन ट्रेस की। तकनीकी साक्ष्यों और मोबाइल लोकेशन व लगातार प्रयासों के आधार पर दोनों बालिकाओं बुधवार को दिल्ली के घोंडा चौक क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया।पूछताछ में दोनों बालिकाओं ने बताया कि वे परिजनों की डांट से नाराज होकर घर से बिना बताए पहले रुड़की पहुंची थीं और वहां से ट्रेन से दिल्ली चली गई थीं।कलियर पुलिस की तत्परता और समय रहते की गई कार्रवाई से दोनों बालिकाएं सकुशल परिजनों के सपुर्द कर दी है।अपनी बेटियों की सकुशल बरामदगी पर परिवारजनों ने पुलिस टीम का धन्यवाद करते हुए खुशी व्यक्त की। टीम एसआई विशाखा असवाल, हेड कांस्टेबल सोनू कुमार, सीआईयू रुड़की कांस्टेबल महिपाल , होमगार्ड अंकित शामिल रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies