News

03-06-2026 18:15:53

सिंचाई विभाग का अभियान: अवैध निर्माणों पर चला जेसीबी का पंजा--कलियर और धनौरी में हटाया गया अवैध अतिक्रमण...

दैनिक रुड़की (इकराम अली)::


पिरान कलियर। कलियर और धनौरी क्षेत्र में उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग की भूमि पर किए गए अवैध कब्जों के खिलाफ अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। तहसील प्रशासन और उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग की संयुक्त टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई करते हुए अवैध अस्थायी दुकानें, झोपड़ियां और तीन पक्की दुकानों को ध्वस्त कर दिया।


बुधवार को तहसीलदार रुड़की विकास अवस्थी तथा सिंचाई विभाग के अधिकारियों के नेतृत्व में शुरू हुए अभियान के दौरान दोनों गंगनहरों के बीच पीर गैब अली शाह और दरगाह इमाम साहब रोड पर बने अवैध अतिक्रमण को हटाया गया।टीम ने जेसीबी मशीनों की मदद से सड़क किनारे और विभागीय भूमि पर कब्जा कर बनाई गई दुकानों को ध्वस्त कर दिया।

इसके अलावा नव निर्मित थाना भवन के पास स्थित तीन पक्की दुकानों को भी गिराया गया। कार्रवाई के दूसरे चरण में धनौरी क्षेत्र में सिंचाई विभाग की भूमि पर बनी वन गुज्जरों की झोपड़ियों, धनौरी एनआईसी के बाहर लगी दुकानों तथा अन्य अवैध निर्माणों को हटाया गया।अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भविष्य में दोबारा अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।इस दौरान सहायक अभियंता अनुज बंसल, अर्जुन सिंह, बीडी धीमान, राजेंद्र सिंह, जिलेदार अजीजुर्रहमान, अजय शर्मा, मनोज सैनी, मनोज कुमार, वैभव चौधरी, राजस्व विभाग का स्टाफ, प्रहरी और मेट मौजूद रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies