
दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना)::
रुड़की। किसानों का शोषण एवं उत्पीड़न किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। क्षेत्र के ग्राम गुम्मा वाला माजरी में आयोजित किसानों की पंचायत में उक्त उदगार व्यक्त करते हुए भाकियू रोड़ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी पदम सिंह रोड ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के हितों की अनदेखी कर रही है। जिसे सहन नहीं किया जाएगा।उन्होंने कहा कि संगठन के नाम पर दुकान चलाने वाले लोगों की पोल सबके सामने खुल चुकी है। क्षेत्रवासी किसी बहकावे में नहीं आने वाले है। पंचायत में एकजुटता पर बल देते हुए क्षेत्रवासियों एवं किसानों ने बिजली कटौती पर रोष व्यक्त किया। 
प्रदेश अध्यक्ष संजीव कुशवाहा ने कहा कि इस गूंगी बहरी सरकार में किसानों की समस्यायें जब की तस बनी हुई है। जिनके निराकरण के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। राष्ट्रीय महासचिव विकास शर्मा ने संगठन की मजबूती पर बल देते हुए कहा कि किसानों को एकजुट होकर अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए भाकियू रोड़ के बैनर तले संघर्ष करने के लिए तैयार है। पंचायत का संचालन करते हुए प्रदीप त्यागी ने कहा कि बिजली, चकबंदी विभाग द्वारा किसानों का उत्पीडन करने का जो काम किया जा रहा है।
उसका मुंह तोड जवाब देने के लिए सभी कार्यकर्त्ता एवं पदाधिकारी एकजुट है। मोनू मलिक के संयोजन में आयोजित पंचायत की अध्यक्षता अबुल मलिक ने करते हुए संगठन की एकता पर बल दिया। इससे पूर्व भाकियू रोड के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारी मीडिया प्रभारी वारिश मलिक के आवास से पैदल मार्च करते हुए कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे।इस मौके पर जव्वाद,रियासत आदि अनेक किसान भाकियू रोड़ में शामिल हुए। पंचायत में मोहम्मद रियाजुल,रामदास, जावेद, प्रवीण कुशवाहा, सुंदरम शर्मा,टीटू मलिक,कारी शहजाद, मतलूब अली, महबूब, बिजनेश त्यागी, अर्जुन सैनी, राकेश, टीटू,वारिस,भुल्लन प्रधान आदि अनेक किसान एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies