
दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना):::
रुड़की। रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3080 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन रवि प्रकाश का रोटरी क्लब रुड़की सेंट्रल के पदाधिकारियों द्वारा रो. पीके गुप्ता की अध्यक्षता में स्वागत कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में रोटरी के सेवा मूल्यों, नेतृत्व विकास तथा समाजहित में किए जा रहे कार्यों पर सार्थक चर्चा हुई।
कार्यक्रम का शुभारंभ क्लब संरक्षक रो. विजय कुमार के आशीर्वचनों से हुआ। इसके बाद सचिव रो. देवेश भीमसारिया ने क्लब रिपोर्ट प्रस्तुत की। इसके उपरांत रो. रजत अग्रवाल ने डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का जीवन परिचय प्रस्तुत करते हुए उनके रोटरी जगत में योगदान पर प्रकाश डाला।

डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश ने कहा कि रोटरी केवल एक संगठन नहीं, बल्कि मानवता की सेवा का वैश्विक अभियान है। समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाना ही रोटरी का मूल उद्देश्य है। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं सामुदायिक विकास के क्षेत्र में रोटरी क्लब रुड़की सेंट्रल द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। साथ ही, उन्होंने सदस्यों से नवाचार, समर्पण एवं नेतृत्व क्षमता के साथ सेवा कार्यों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का आह्वान किया।
अध्यक्ष रो. आदर्श कपानिया ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर का दौरा क्लब के लिए प्रेरणा, मार्गदर्शन एवं ऊर्जा का महत्वपूर्ण स्रोत है। रोटरी सेवा, सद्भाव और नेतृत्व का ऐसा मंच है जो समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की अद्भुत क्षमता रखता है। उनके मार्गदर्शन से क्लब अपनी सेवा परियोजनाओं को और अधिक प्रभावी एवं व्यापक स्वरूप देने के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम का संचालन डॉ. साक्षी भीमसारिया एवं ईशा कपानिया द्वारा किया गया। इस अवसर पर बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति एरिका, अध्या और बच्चों द्वारा रंगारंग नृत्य प्रस्तुत किया गया। वहीं गरिमा चड्ढा तथा रो. अनिल चड्ढा द्वारा प्रस्तुत मधुर गीतों ने पूरे सभागार को संगीतमय बना दिया।
इस अवसर पर क्लब की वर्तमान गतिविधियों, उपलब्धियों एवं आगामी सेवा परियोजनाओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई। सदस्यों ने डिस्ट्रिक्ट गवर्नर से संवाद कर उनके अनुभवों एवं सुझावों का लाभ प्राप्त किया। कार्यक्रम के अंत में क्लब सचिव रो. देवेश भीमसरिया ने सभी अतिथियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर रो. अचल मित्तल, रो. दिनेश पवार, दीपक अग्रवाल, सुमित अग्रवाल, शुभम जिन्दल, रो. रमेश रावल, रो. पंकज पाण्डे, रो. विकास गर्ग, पायल अग्रवाल, सी.ए. सारिका अग्रवाल, वंदना मित्तल, इंदु रावल, रमा गुप्ता, नीलम गर्ग, मेघा अग्रवाल आदि सदस्य उपस्थित रहे।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies