News

03-06-2026 15:26:03

भ्रष्टाचार चरम पर, किसानों के हक के लिए होगी आर-पार की लड़ाई भाकियू (टोडा)...



दैनिक रुड़की (योगराज पाल):::

रुड़की। भारतीय किसान यूनियन (टोडा) गुट की ओर से नगर निगम सभागार में एक भव्य कार्यकर्ता स्वागत एवं परिचय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान किसानों की ज्वलंत समस्याओं पर गहन मंथन हुआ और उनके त्वरित समाधान के लिए हुंकार भरी गई। कार्यक्रम में संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारियों सहित भारी संख्या में क्षेत्र के किसानों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।


 भाकियू (टोडा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन टोडा ने संगठन के संकल्प को दोहराया। उन्होंने कहा कि यह संगठन पूरी तरह किसानों के हितों को समर्पित है। किसान की हर समस्या का समाधान कराना हमारी पहली प्राथमिकता है। आज भाजपा सरकार के राज में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर पहुंच चुका है, जिससे आम जनता और किसान त्रस्त हैं।

भाकियू (एकता) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट फरमान त्यागी ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए एकजुटता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अब किसानों के अधिकारों से समझौता नहीं होगा। संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले एकजुट होकर किसान अपने हक की लड़ाई लड़ेंगे और जरूरत पड़ी तो सरकार के खिलाफ आर-पार का मोर्चा खोला जाएगा।

प्रदेश अध्यक्ष नाजिम अली ने प्रदेश सरकार की नीतियों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों का बकाया भुगतान दिलाने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। इसके साथ ही उन्होंने चकबंदी विभाग को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि चकबंदी विभाग के अधिकारियों पर सरकार का कोई नियंत्रण नहीं है। विभाग में ऊपर से नीचे तक भ्रष्टाचार व्याप्त है, जिसका खामियाजा सीधे तौर पर गरीब किसान को भुगतना पड़ रहा है।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय संयोजक इकबाल प्रधान, शाह आलम, सचिन शर्मा, मुबारिक अली, राजवीर, सैयद अली, जावेद आलम, शेर अली, मनोज पाल, साकेत प्रधान, परवेज आलम, मिंटू नागर, शौकत प्रधान, मुज्जमिल, शेर अली, खुर्शीद, कादिर, निशांत बढ़ाना, सन्नी, कुलदीप कसाना, गजब भाटी, अभिषेक गुर्जर, सौरव खण्डूडी, जमशेद खान, गुलफाम अली, साजिद, नौशाद अली और डॉक्टर तारिक अली सहित दर्जनों किसान और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies