
दैनिक रुड़की (योगराज पाल):::
रुड़की। दिल्ली रोड स्थित पार्षद प्रतिनिधि देवराज पाल के कार्यालय पर देवी अहिल्याबाई होल्कर समाज कल्याण समिति रजिस्टर्ड की ओर से एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में समिति के पदाधिकारी एवं समाज के लोगों ने भाग लिया।

समिति के संरक्षक राजेंद्र पाल सिंह एवं देवराज पाल ने बताया की पूर्व की भांति इस वर्ष भी लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर के 301वीं जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। जिसको लेकर 31मई को एक विशाल शोभायात्रा ढंडेरा स्थित दुर्गा माता मंदिर से प्रारंभ होगी। शोभायात्रा मिलाप नगर, मोहनपुरा के मध्य से होते हुए देवी अहिल्याबाई गेट से गोल चौराहा, रुड़की टॉकीज चौक, सिविल लाइन बाजार से होते हुए श्री लक्ष्मी नारायण घाट पर आकर संपन्न होगी।
समिति के अध्यक्ष रामकुमार पाल ने बताया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा, मदन कौशिक एवं रुड़की महापौर अनीता अग्रवाल रहेंगे। सभासद विकास पाल ने समाज के सभी लोगों से आह्वान किया कि शोभायात्रा में अधिक से अधिक संख्या में भाग ले और कार्यक्रम को सफल बनाएं। इस मौके पर मुकेश कुमार पाल, कृष्ण पाल, मुनेश कुमार, सतीश चंद्र, धर्मेंद्र पाल, चंद्रपाल, दिनेश पाल, प्रदीप, वेदपाल, मोंटी पाल, संजय पाल, ऋषि पाल, विपिन पाल, नकली राम, शिवकुमार पाल, सुखपाल सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies