
दैनिक रुड़की (इकराम अली)::
पिरान कलियर। अपराधियों, वांछितों और फरार आरोपियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन फरार वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में दो महिलाएं और एक युवक शामिल है।


कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत रावली महदूद सिडकुल और कलियर क्षेत्र में दबिश देकर लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों को पकड़ा। गिरफ्तार किए गए वारंटी घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न और भरण-पोषण से जुड़े मामलों में न्यायालय में पेश नहीं हो रहे थे।जिसके चलते उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए थे।
पकड़े गए आरोपी रावली महदूद सिडकुल निवासी 46 वर्षीय महिला 44 वर्षीय महिला तथा 28 वर्षीय मोहम्मद गुलबहार निवासी पिरान कलियर महमूदपुर को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। टीम में एसआई विनोद कुमार गोला, एसआई विशाखा असवाल, कांस्टेबल सुनील चौहान, मुकेश नेगी शामिल रहे।

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies