News

27-05-2026 19:34:19

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया ने किया संगठन विस्तार, मोहन सिंह रावत बने प्रदेश उपाध्यक्ष

दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना)::


रुड़की। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आरपीआई) ने उत्तराखंड में संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां की हैं। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सेठपाल सिंह ने संगठन विस्तार की घोषणा करते हुए नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी। नियुक्ति के बाद सभी पदाधिकारियों ने दिल्ली पहुंचकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले से शिष्टाचार भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।


प्रदेश अध्यक्ष सेठपाल सिंह ने बताया कि पार्टी लगातार प्रदेशभर में अपने संगठन को मजबूत करने में जुटी हुई है। इसी क्रम में रुड़की के साउथ सिविल लाइंस निवासी मोहन सिंह रावत को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं धीरज कुमार को हरिद्वार जिले का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा मायाराम सोनी को उत्तरकाशी जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

दिल्ली में आयोजित मुलाकात के दौरान केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पार्टी को गांव-गांव और हर वर्ग तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभानी होगी। आगामी चुनावों को देखते हुए अभी से संगठनात्मक मजबूती और जनसंपर्क अभियान तेज करने की आवश्यकता है।


नवनियुक्त पदाधिकारियों ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है, उसका पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जाएगा तथा युवाओं और समाज के वंचित वर्गों को संगठन से जोड़ने का कार्य किया जाएगा।प्रदेश अध्यक्ष सेठपाल सिंह ने विश्वास जताया कि नई नियुक्तियों से पार्टी को हरिद्वार, रुड़की और उत्तरकाशी सहित प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में मजबूती मिलेगी तथा संगठन को नई ऊर्जा प्राप्त होगी।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies