News

27-05-2026 16:14:59

कलियर में धनौरी रोड पर मीटर उतारने पहुंची बिजली विभाग की टीम का विरोध-हंगामे के बाद लौटी-बिना नोटिस अस्थाई दुकानों के मीटर हटाने पहुंची थी टीम ...

दैनिक रुड़की (इकराम अली)::


पिरान कलियर।कलियर में धनौरी रोड स्थित अस्थाई दुकानों पर लगे बिजली मीटर हटाने पहुंची ऊर्जा निगम की टीम को विरोध और हंगामे का सामना करना पड़ा। कुछ दुकानों से मीटर उतारने के बाद स्थानीय जनप्रतिनिधियों और व्यापारियों ने बिना पूर्व सूचना कार्रवाई का विरोध किया।जिसके चलते टीम को वापस लौटना पड़ा।

जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर ऊर्जा निगम की टीम एसडीओ अनिता सैनी ,जेई गोपाल सैनी के नेतृत्व में कलियर में धनौरी रोड स्थित अस्थाई दुकानों पर लगे विद्युत मीटर हटाने पहुंची। टीम ने कार्रवाई शुरू करते हुए कुछ दुकानों से मीटर उतार भी लिए।इसी बीच दुकानदारों और स्थानीय लोगों को इसकी सूचना मिली तो मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।विरोध की सूचना पर चेयरमैन प्रतिनिधि सलीम अहमद, सभासद नाजिम त्यागी, राशिद रईस, दिलबाग त्यागी और सभासद प्रतिनिधि गुलफाम साबरी समेत अन्य लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने बिना पूर्व नोटिस और सूचना के मीटर हटाने की कार्रवाई पर आपत्ति जताई। इस दौरान लोगों और विभागीय अधिकारियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई तथा माहौल कुछ देर के लिए गरमा गया।मामले की गंभीरता को देखते हुए ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता ए.के. मिश्रा भी मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों से वार्ता कर स्थिति को शांत कराया। इसके बाद टीम कार्रवाई स्थगित कर वापस लौट गई।एसडीओ अनिता सैनी ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर अस्थाई दुकानों पर लगे मीटर हटाने की कार्रवाई की जा रही थी। हालांकि स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने विरोध जताते हुए कुछ समय देने की मांग की है। चेयरमैन प्रतिनिधि सलीम अहमद का कहना है कि बिना किसी पूर्व सूचना और नोटिस के दुकानों से मीटर हटाने का प्रयास किया जा रहा था।जिस पर विभागीय अधिकारियों से बातचीत कर समय मांगा गया है।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies