News

27-05-2026 14:21:44

विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बसपा में बड़ा उलटफेर-अनिल कुमार को उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी..

दैनिक रुड़की (योगराज पाल)::


रुड़की। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को देखते हुए बहुजन समाज पार्टी ने उत्तराखंड प्रदेश संगठन में बड़ा उलटफेर किया है। बसपा सुप्रीमो मायावती द्वारा अनिल कुमार को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है,इसके साथ ही प्रदेश महासचिव प्रदीप कुमार एवं जिलाध्यक्ष मदनपाल को नियुक्त किया है। नवनियुक्त पदाधिकारियों का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।



रुड़की प्रीत विहार कॉलोनी स्थित बसपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार के कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और ढोल-नगाड़ों के साथ नेताओं का जोरदार स्वागत किया। अनिल कुमार ने बसपा अध्यक्ष मायावती का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन की रीति नीति को आगे बढ़ाते हुए मजबूती के साथ काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी आगामी चुनावों से पूर्व संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। 

नवनियुक्त प्रदेश महासचिव चौधरी प्रदीप कुमार एवं जिलाध्यक्ष हरिद्वार अध्यक्ष मदन पाल ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे बसपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत बनाने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को साथ लेकर पार्टी को आगामी विधानसभा चुनाव में मजबूत स्थिति में पहुंचाने के लिए लगातार मेहनत की जाएगी। इस अवसर पर भगवानपुर विधानसभा प्रभारी विनोद जयंत,विधानसभा प्रभारी रुड़की एवं झबरेड़ा सोहनवीर सिंह, रामलाल पटेल,धनराज, तेलूराम, रहतु सिंह, चौधरी संजय,लियाकत,तुलसीराम मौर्य,धनराज वर्मा,सोनी कुमार,सद्दाम,शहनवाज त्यागी,मेनपाल,आजादवीर आदि लोग मौजूद रहे। 

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies