दैनिक रुड़की (रियाज कुरैशी)::
रुड़की। संस्कार भारती महानगर रुड़की इकाई की मासिक बैठक डॉ भावना शर्मा की अध्यक्षता में सतीश शर्मा के कार्यालय पर संपन्न हुई। बैठक में वर्ष भर में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों पर चर्चा कर उनकी रूपरेखा तैयार की गई। जिसमें मुख्य रूप से माह जुलाई में गुरु पूर्णिमा माह नवंबर में परिवार मेला एवं माह फरवरी में भरत मुनि जयंती पूर्व की ही भांति हर्ष उल्लास एवं आनंद से मनाए जाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। 
अध्यक्ष डॉ भावना शर्मा ने बताया कि संस्कार भारती कला एवं साहित्य की अखिल भारतीय संस्था है जो कला के माध्यम से राष्ट्र जागरण का कार्य करती है और इसी निमित्त कलाकारों को मंच प्रदान करते हुए कार्यक्रमों का आयोजन करती हैं। बैठक में रुड़की के संरक्षक डॉ अशोक शर्मा आर्य ,साहित्य विधा संयोजक डॉ राजकुमार उपाध्याय, प्रांतीय कोषाध्यक्ष डा मनीष श्रीवास्तव ,उपाध्यक्ष वीणा सिंह, नरेंद्र आहूजा ,उपाध्यक्ष श्रीमती नीलम मधोक, महामंत्री विनय सैनी, राकेश सिंघल, श्रीमती विमलेश गिरी, श्रद्धा शर्मा हिंदू आदि उपस्थित रहे।

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies