News

26-05-2026 16:54:02

रोटरी क्लब सेंट्रल की ओर से कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय को मिला वाटर कूलर

दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना)::


रुड़की। रोटरी क्लब रुड़की सेंट्रल की ओर से कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, बाजूहेड़ी में छात्राओं की सुविधा के लिए एक वाटर कूलर भेंट किया गया। क्लब के वर्तमान अध्यक्ष रो. आदर्श कपानिया ने अपनी माताजी स्वर्गीय श्रीमती सुदेश रानी कपानिया की पुण्य स्मृति में यह सेवा कार्य किया।


विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि छात्राओं को स्वच्छ एवं शीतल पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में यह पहल बेहद सराहनीय है और इससे विद्यालय की छात्राओं को काफी लाभ मिलेगा।


इस अवसर पर क्लब सचिव रो. देवेश भीमसारिया, पूर्व असिस्टेंट गवर्नर रो. अचल मित्तल, रो. अनिल चड्ढा सहित विद्यालय परिवार से रश्मि शर्मा, पंकज त्यागी, संगीता वर्मा, सुषमा रानी एवं रचना त्यागी उपस्थित रहे।


रो. आदर्श कपानिया ने कहा कि समाज सेवा और जनहित के संस्कार उन्हें अपनी माताजी से मिले हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी वे इसी प्रकार सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहेंगे।कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने रोटरी क्लब रुड़की सेंट्रल द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies