News

26-05-2026 12:46:42

जयपुरिया स्कूल में लीप समर कैंप का समापन, बच्चों ने रचनात्मकता और प्रतिभा से बिखेरा रंग

दैनिक रुड़की (योगराज पाल)::



रुड़की। सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल में 17 मई से 26 मई 2026 तक आयोजित 10 दिवसीय “समर लीप” समर कैंप का उत्साहपूर्ण समापन हुआ। कैंप विद्यार्थियों के लिए सीखने, मनोरंजन और रचनात्मक गतिविधियों का बेहतरीन मंच साबित हुआ। समापन समारोह में बच्चों की ऊर्जा, प्रतिभा और उत्साह ने सभी का मन मोह लिया।

समर कैंप के दौरान विद्यार्थियों ने कैलिग्राफी, क्रिकेट, बास्केटबॉल, स्केटिंग, ताइक्वांडो, वेब क्राफ्ट्स, वैदिक मैथ्स, फन विद साइंस, जुम्बा डांस, आर्ट, इंस्ट्रुमेंटल म्यूजिक, फ्रेंच भाषा तथा कुकिंग विदाउट फायर जैसी अनेक रोचक और ज्ञानवर्धक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को अपनी प्रतिभा निखारने, नई चीजें सीखने और आत्मविश्वास विकसित करने का अवसर मिला।


विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि समर कैंप का उद्देश्य विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देना था। कैंप ने बच्चों में रचनात्मकता, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।समर कैंप के अंतिम दिन ट्रेजर हंट, स्प्लैश पूल और रेन डांस जैसी मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने जमकर मस्ती की। पूरे परिसर में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला।

समापन अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या ने सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण योगदान देती हैं और उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ रचनात्मक क्षेत्रों में आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies