News

25-05-2026 16:36:03

बहादराबाद गोलीकांड में आरोपी ने किया सरेंडर, तमंचा और स्कॉर्पियो पुलिस को सौंपी

दैनिक रुड़की (योगराज पाल)::


हरिद्वार। बहादराबाद क्षेत्र में हुए चर्चित गोलीकांड मामले में संभावित आरोपी ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी अपने साथ वारदात में प्रयुक्त तमंचा, एक जिंदा कारतूस और काले रंग की स्कॉर्पियो वाहन भी लेकर कोतवाली पहुंचा, जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।


पुलिस के अनुसार 18 मई 2026 को विजय भाई पुत्र स्वर्गीय कर्ण सिंह निवासी टिकोलकला मंगलौर ने बहादराबाद कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी कि 12 मई को अज्ञात व्यक्तियों ने उनका पीछा करते हुए उनकी गाड़ी पर फायरिंग की थी। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। विवेचना के दौरान मिले साक्ष्यों से फायरिंग की घटना की पुष्टि हुई।


जांच के बीच 24 मई की रात मंजीत नामक व्यक्ति खुद बहादराबाद कोतवाली पहुंचा। उसके पास एक काले रंग की स्कॉर्पियो, 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस का कहना है कि इसी तमंचे से वादी की गाड़ी पर गोली चलाई गई थी।पुलिस ने आरोपी मंजीत पुत्र ओंकार सिंह निवासी शिव गंगा विहार कॉलोनी, शांतरशाह, थाना बहादराबाद को हिरासत में लेकर मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-बी)(ए) की बढ़ोतरी की है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक स्कॉर्पियो वाहन, 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies