News

22-05-2026 17:58:42

क्रिकेट की गेंद और ट्रैक्टर खड़ा करने को लेकर विवाद में पुलिस सख्त नौ लोगों का शांतिभंग में चालान..

दैनिक रुड़की (इकराम अली)::


पिरान कलियर। कलियर थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुए विवाद के बाद पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में नौ लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। पुलिस ने सभी के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है।


कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने बताया कि इमलीखेड़ा क्षेत्र में घर के सामने सड़क पर ट्रैक्टर खड़ा करने को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई और विवाद में बदल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाखन, मुनेश कुमार, विशाल, अंकित, अजय, अजीत, सचिन, मोहित सैनी निवासी मोहम्मदपुर पांडा को हिरासत में लेकर शांतिभ में चलाना किया है। वहीं कलियर-महमूदपुर क्षेत्र में बच्चों के क्रिकेट खेलने के दौरान गेंद लगने को लेकर पड़ोसी महिला और एक व्यक्ति के बीच विवाद हो गया। जिसमें पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर कार्रवाई कर शमी निवासी महमूदपुर के खिलाफ शांतिभंग में चालान कर न्यायालय में पेश किया। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।टीम एसएसआई देवेन्द्र सिह तोमर,इमलीखेड़ा चौकी प्रभारी शहजाद अली,बबलू कुमार,आंनद कुमार, आबिद अली,सुबोध कुमार,सुशील कुमार,मनोज कुमार आदि शामिल रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies