
दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना):::
रुड़की। रामनगर स्थित रामलीला मैदान में 23 मई की रात्रि 8 बजे से माँ भगवती का पाँचवाँ विशाल जागरण बड़े श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ आयोजित किया जाएगा। इस भव्य धार्मिक आयोजन का आयोजन युवा सेवा समिति, रामनगर, रुड़की द्वारा किया जा रहा है।
समिति के सदस्यों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर माँ भगवती का आशीर्वाद प्राप्त करने एवं भक्ति रस में डूबने की अपील की है। कार्यक्रम में भजन संध्या एवं माँ का गुणगान प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा।
इस अवसर पर सा.रे.गा.मा.पा. लिटिल चैंप से प्रसिद्ध गायक हर्ष सिकंदर तथा जम्मू से आए भजन गायक अंकुश शर्मा अपनी मधुर प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध करेंगे।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण माँ वैष्णो देवी का भव्य दरबार रहेगा, जिसकी तैयारियाँ जोर-शोर से चल रही हैं। आयोजक समिति में गौरव मेंहदीरत्ता, ललित शर्मा, सुशांत बत्रा, वंश चांदना, तुषार मनचंदा, नितेश ग्रोवर, दिव्यांश शर्मा, नमन बत्रा, आदि दुआ, सौरव मिश्रा, तरुण पिपलानी एवं रॉबिन पचनंदा सहित अन्य सदस्य सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies