News

22-05-2026 12:40:18

रुड़की स्माल स्केल इंडस्ट्रियल एसोसिएशन की 60वीं वार्षिक आम सभा सम्पन्न, नई कार्यकारिणी का हुआ गठन

दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना)::



रुड़की। रुड़की स्माल स्केल इंडस्ट्रियल एसोसिएशन की 60वीं वार्षिक आम सभा का आयोजन सिविल लाइन स्थित एक होटल में किया गया। इस अवसर पर नई कार्यकारिणी का चुनाव भी सम्पन्न हुआ, जिसमें मुकेश शर्मा को अध्यक्ष एवं राजीव मित्तल को सचिव चुना गया।

नई कार्यकारिणी में विनीत सिंघल को उपाध्यक्ष, विकास सिंघल को संयुक्त सचिव तथा अजय अग्रवाल को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं कार्यकारिणी सदस्य के रूप में रवि प्रकाश, निपुण धवन, अजय कंसल, विभु शर्मा, रोहित सिंघल, एम. मुसाकिम, इरफान अल्वी, नवीन गुप्ता, विनीत कुमार मित्तल, शहनवाज मलिक, नीरज शिवा एवं यथार्थ गुप्ता को जिम्मेदारी सौंपी गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तराखण्ड सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि उनका स्माल स्केल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन से काफी पुराना संबंध रहा है। उन्होंने कहा कि रुड़की के उद्योग देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। यहां इंजीनियरिंग, रक्षा एवं रेलवे उपकरणों का निर्माण किया जाता है। सरकार उद्योगपतियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा उन्हें प्रदेश का कैबिनेट मंत्री बनाकर जनता की सेवा का अवसर दिया गया है। वह प्रदेश और अपने नगर की सेवा पूरी निष्ठा के साथ करेंगे तथा प्रधानमंत्री के विकास के विजन को आगे बढ़ाने के लिए समर्पित भाव से कार्य करेंगे।

कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि अनिता अग्रवाल ने कहा कि यह क्षेत्र ऐतिहासिक औद्योगिक क्षेत्र है। नगर निगम की ओर से सड़क, बिजली, सफाई और अन्य मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बरसात से पहले सभी नालों की सफाई कराई जाएगी, जिससे जल निकासी की समस्या से राहत मिलेगी।

राज्य कर विभाग के अधिकारियों आर.एल. वर्मा, अभय कुमार पाण्डेय एवं संजीव सचदेवा ने कहा कि विभाग का उद्योगों से सीधा संवाद रहता है। सरकार द्वारा समय-समय पर किए गए परिवर्तनों की जानकारी उद्योगों तक पहुंचाई जाती है तथा कानूनी दायरे में रहकर उद्योगों की समस्याओं का समाधान किया जाता है।

इस अवसर पर लेबर विभाग, जिला उद्योग केन्द्र, कोतवाली गंगनहर, राज्य कर विभाग एवं फायर विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष विजय कुमार, सचिव अजय भारद्वाज, उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा, सहसचिव अजय कंसल, कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल सहित नवीन गुप्ता, मुकुल गर्ग, मौ. मुस्तकीम, धीरज शर्मा, विवेक सिंघल, इरफान अस्वी, पवन हांडा, वंदना मोहन, विशाल सिंघल, शाहनवाज, निपुण धवन, रवि प्रकाश, दीपक गुप्ता एवं नवीन अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में उद्योगपति उपस्थित रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies