News

21-05-2026 17:23:11

दरगाह में खोया मोबाइल कलियर पुलिस ने खोज निकाला आजमगढ़ की युवती के चेहरे पर लौटी मुस्कान..

दैनिक रुड़की (इकराम अली)::



पिरान कलियर। दरगाह साबिर पाक में जायरीन की भारी भीड़ के बीच खोया मोबाइल फोन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बरामद कर युवती को सौंप दिया। मोबाइल मिलने के बाद युवती के चेहरे पर खुशी लौट आई और उसने पुलिस टीम का आभार व्यक्त करते हुए उनकी कार्यशैली की सराहना की।


जानकारी के अनुसार आजमगढ़ उत्तर प्रदेश निवासी युवती चांदनी 15 मई को पिरान कलियर दरगाह में जियारत के लिए पहुंची थी। इसी बीच भीड़भाड़ में उसका मोबाइल फोन कहीं गुम हो गया और उसने काफी तलाश किया लेकिन तलाश के बावजूद मोबाइल नहीं मिला। युवती ने कलियर पुलिस को शिकायत दी और अपना मोबाइल फोन तलाश करने की मांग की। पुलिस ने मोबाइल की तलाश शुरू कर दी और तकनीकी संसाधनों और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से मोबाइल की लोकेशन ट्रेस कर उसकी खोजबीन शुरू की। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस टीम मोबाइल बरामद करने में सफल रही।मोबाइल मिलने की सूचना मिलने पर युवती कोतवाली पहुंची जहां पुलिस ने आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर मोबाइल फोन उसे सकुशल सौंप दिया। अपना खोया मोबाइल वापस पाकर युवती काफी खुश नजर आई और कलियर पुलिस की तत्परता एवं सहयोगात्मक रवैये की प्रशंसा करते हुए पूरी टीम का आभार जताया।कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने बताया कि आमजन की समस्याओं के समाधान और खोए हुए सामान की बरामदगी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।टीम में हेड कांस्टेबल सोनू चौधरी और महिला कांस्टेबल सोफिया अंसारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies