News

21-05-2026 16:46:15

नाबालिग सगी बहनों को पुलिस ने सकुशल किया बरामद, माँ के चेहरे पर लौटी मुस्कान..

फोटो क्रेडिट.. (एआई)


दैनिक रुड़की (इकराम अली)::



पिरान कलियर। घर से लापता दो नाबालिग सगी बहनों को पुलिस ने सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बेटियों के सुरक्षित मिलने के बाद परिवार में खुशी का माहौल है। परिजनों ने पुलिस टीम का आभार जताते हुए सराहना की है।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने बताया कि वार्ड-9 मुकर्रबपुर पिरान कलियर फैजान आलम निवासी ने तहरीर देकर बताया था कि उसकी दो नाबालिग बेटियां 16 मई को बिना बताए घर से कहीं चली गई थीं और वापस नहीं लौटीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर एक टीम का गठन किया। टीम ने कलियर और रुड़की क्षेत्र के आसपास क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और तलाश अभियान चलाकर 20 मई को दोनों बहनों को दरगाह क्षेत्र से सकुशल बरामद कर जिला बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया।पूछताछ में दोनों बहनों ने बताया कि वे परिजनों की डांट से नाराज होकर घर से बिना बताए निकल गई थीं। पहले वे रुड़की पहुंचीं और वहां से ट्रेन के जरिए मुजफ्फरनगर चली गईं। पुलिस की सतर्कता से दोनों बहनें किसी अनहोनी या गलत हाथों में जाने से बच गईं।बेटियों के सुरक्षित घर लौटने पर मां समेत अन्य परिजनों के चेहरे पर खुशी लौट आई। परिवार ने पुलिस टीम का धन्यवाद किया। टीम में एसआई विनोद कुमार गोला, हेड कांस्टेबल जयप्रकाश, होमगार्ड राजेन्द्र सिंह, वीरवती शामिल रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies