News

21-05-2026 16:43:54

ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस की कार्रवाई--शांति भंग में दो का चालान..

दैनिक रुड़की (इकराम अली)::


पिरान कलियर। पुलिस ने क्षेत्र में माहौल खराब करने वालों दो आरोपियों के खिलाफ शांति भंग करने में चालान कर न्यायालय पेश किया गया।


कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर क्षेत्र में असामाजिक तत्वों और संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ ऑपरेशन प्रहार के तहत अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान अलग-अलग मामलों में पड़ोसियों के बीच सड़क विवाद और परिवार में बच्चों को डांटने को लेकर हुए विवाद में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराध की रोकथाम के उद्देश्य से गुलशाद उर्फ गुल्लू निवासी मुकर्रबपुर और सरफराज अली निवासी पिरान कलियर का शांतिभंग करने में कार्रवाई करते हुए चालान किया है। टीम में उपनिरीक्षक कुंदन सिंह, सुबोध कुमार, सुनील चौहान, होमगार्ड सुशील कुमार शामिल रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies