News

21-05-2026 15:09:50

रुड़की के अब्दुल समद ने जामिया मिल्लिया प्रवेश परीक्षा में हासिल की छठी रैंक, परिवार में खुशी का माहौल

दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना)::


रुड़की। मंगलौर निवासी होनहार छात्र अब्दुल समद ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय की कक्षा 11 प्रवेश परीक्षा में शानदार सफलता हासिल करते हुए छठी रैंक प्राप्त की है। समद की इस उपलब्धि से परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

जानकारी के अनुसार जामिया मिल्लिया इस्लामिया में कक्षा 11 की 40 सीटों के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा में देशभर से करीब 23 हजार छात्रों ने भाग लिया था। कठिन प्रतिस्पर्धा के बीच अब्दुल समद ने छठी रैंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

अब्दुल समद ने कक्षा 10 की पढ़ाई मोंटफोर्ट स्कूल रुड़की से पूरी की, जहां उन्होंने 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इससे पहले उन्होंने प्राथमिक शिक्षा सेंट मार्क्स स्कूल से हासिल की, जबकि कक्षा सात से दसवीं तक की पढ़ाई दिल्ली स्थित जीडी गोयनका स्कूल से की।

समद ने बताया कि वह अपने दादा-दादी की तरह अधिवक्ता बनना चाहता है और आगे की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय से ही करेगा। उन्होंने कहा कि यह सफलता परिवार और शिक्षकों के सहयोग का परिणाम है।

समद के पिता माजिद अली, जो पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं, ने कहा कि बेटे की मेहनत और अनुशासन ने यह मुकाम दिलाया है। उन्होंने कहा कि समद बचपन से ही पढ़ाई के प्रति गंभीर रहा है और परिवार को उस पर गर्व है। मां सिदरा ने भी बेटे की उपलब्धि पर खुशी जताई है। वहीं समद के नाना कुंवर जावेद इकबाल ने कहा कि यह पूरे परिवार के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने कहा कि समद ने कम उम्र में बड़ी उपलब्धि हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।नानी अजरा जावेद ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि समद शुरू से ही मेहनती और लक्ष्य के प्रति समर्पित रहा है। उन्हें विश्वास है कि वह आगे भी बड़ी उपलब्धियां हासिल करेगा।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies