News

20-05-2026 12:33:35

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार-मोबाइल लोकेशन बनी सुराग....

दैनिक रुड़की (इकराम अली)::


पिरान कलियर। नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी को कलियर पुलिस ने “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत आरोपी को दिल्ली के निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी घटना के बाद महाराष्ट्र के पुणे में छिपा हुआ था और गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था।


कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने बताया कि 14 मई को कोटा मुरादनगर निवासी एक व्यक्ति ने तहरीर देकर गांव के एक युवक पर अपनी नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत पुलिस टीम गठित कर आरोपी के मोबाइल नंबर की लोकेशन ट्रेस की गई और जांच के दौरान पता चला कि आरोपी महाराष्ट्र के पुणे में छिपा हुआ है और बाद में दिल्ली पहुंच गया। पुलिस ने लोकेशन के आधार पर निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से उसे गिरफ्तार कर लिया।पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि घटना के बाद वह गांव से फरार होकर पुणे चला गया था। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया है। टीम में उपनिरीक्षक विशाखा असवाल, हेड कांस्टेबल सोनू कुमार,अमित कुमार शामिल रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies