News

20-05-2026 07:15:31

धनौरी गंगनहर में नहाते समय युवक डूबा, जल पुलिस और गोताखोरों ने शुरू किया सर्च अभियान..

दैनिक रुड़की (इकराम अली)::


पिरान कलियर। धनौरी गंगनहर में नहाते समय एक युवक डूबकर लापता हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जल पुलिस व गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू कर दी गई। देर शाम तक सर्च अभियान जारी रहा।

जानकारी के अनुसार ग्राम कोटा मुरादनगर निवासी 21 वर्षीय बंसी पुत्र सतीश मंगलवार शाम को धनौरी गंगनहर में नहाने गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक ने नहाने के लिए गंगनहर में छलांग लगाई।लेकिन वह पानी के तेज बहाव में संतुलन नहीं बना सका और देखते ही देखते डूबकर लापता हो गया। जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। युवक के डूबने की सूचना उसके चचेरे भाइयों ने तत्काल धनौरी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जल पुलिस व गोताखोरों को बुलाकर युवक की तलाश शुरू कराई गई। गंगनहर में काफी देर तक सर्च अभियान चलाया गया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक युवक का कोई सुराग नहीं लग सका।कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने बताया कि गंगनहर में डूबकर लापता हुए युवक की तलाश जल पुलिस और गोताखोरों की मदद से की जा रही है।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies