News

18-05-2026 15:02:36

एलायंस क्लब्स इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 179-N का 10वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया-अनीता गुप्ता ने संभाला डिस्ट्रिक गवर्नर का कार्यभार

दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना)::



रुड़की। एसोसिएशन ऑफ एलायंस क्लब्स इंटरनेशनल, डिस्ट्रिक्ट 179-N द्वारा 10वां स्थापना दिवस बड़े उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में वर्ष 2026-27 के लिए नई डिस्ट्रिक्ट गवर्नर के रूप में अनीता गुप्ता ने विधिवत कार्यभार ग्रहण किया।


समारोह में इंटरनेशनल चेयरमैन डॉ. वी.वी. शास्त्री ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर नवगठित टीम को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सामाजिक सेवा के क्षेत्र में एलायंस क्लब्स की भूमिका सदैव सराहनीय रही है और आने वाले समय में भी संस्था समाज सेवा के नए आयाम स्थापित करेगी।

विशिष्ट अतिथि उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं रुड़की के विधायक प्रदीप बत्रा ने संस्था द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि एलायंस क्लब्स समाज सेवा, स्वास्थ्य, शिक्षा और जनकल्याण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।

इस अवसर पर अनेक प्रतिष्ठित सामाजिक कार्यकर्ताओं और गणमान्य नागरिकों ने भी सहभागिता की। नवनियुक्त डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अनीता गुप्ता ने सभी अतिथियों और सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए समाज सेवा के क्षेत्र में मिलकर कार्य करने का संकल्प दोहराया। उन्होंने आगामी वर्ष में किए जाने वाले कार्यों की रूपरेखा प्रस्तुत की। अतिथियों का स्वागत रितु अग्रवाल और मीनू प्रधान व सोनिया आहूजा ने पटका पहनाकर किया। कार्यक्रम का संचालन दिलीप प्रधान और नरेंद्र आहूजा ने संयुक्त रूप से किया।कार्यक्रम में देश के विभिन्न हिस्सों से आए पदाधिकारियों जिनमें पीआईपी डॉ. अनिल गुप्ता, पीआईपी डॉ. जुगल मित्तल, सीनियर वीपी डॉ. एस.पी. सिंगर, आईडी डॉ. सुधीर गोयल, आईए इंद्र कुमार वर्मा, पीडीजी राधाकुमार गोयल, पीडीजी एम.एस. राणा, वीडीजी-एक अंकुश ओहरी, वीडीजी-दो अमित चौहान आदि मौजूद रहे।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस अवसर पर अजय कंसल, नरेंद्र आहूजा, एके दादू ,तृप्ति कंसल, सुरभि भार्गव, रितु अग्रवाल, मीनू प्रधान, डॉक्टर संजीव अग्रवाल, दिनेश सहदेव,विवेक गुप्ता, दिव्या गुप्ता, डॉ रविंद्र कपूर, संदीप,प्रवीण अरोड़ा,अभिषेक चंद्रा,परवीन संधू,शैलेंद्र गोयल, अशोक कुमार गोयल, राजीव गोयल,दिनेश सिंह पंवार, प्राची गोयल आदि मौजूद रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies