दैनिक रुड़की (इकराम अली)::
पिरान कलियर। बीमारी से जूझ रहे एक युवक ने मेहवड़-कलियर के बीच गंगनहर में छलांग लगा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जल पुलिस और गोताखोरों की टीम के साथ युवक की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार कासगंज अलीगढ़ उत्तर प्रदेश निवासी हेम सिंह (32) पिछले कुछ समय से किडनी की गंभीर बीमारी से ग्रसित था। वह अपने भाई ओम शंकर के साथ बाइक से उपचार के लिए ऋषिकेश एम्स जा रहा था। बताया गया कि मेहवड़-कलियर के बीच निर्माणाधीन पुल के पास पहुंचने पर हेम सिंह ने भाई से टॉयलेट जाने की बात कहकर बाइक रुकवाई और इसी दौरान उसने अचानक गंगनहर में छलांग लगा दी।
भाई ओम शंकर ने शोर मचाते हुए उसे बचाने का प्रयास किया। लेकिन तेज बहाव के चलते युवक देखते ही देखते पानी में डुबकर लापता हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जल पुलिस व गोताखोरों की मदद से सर्च अभियान शुरू कराया।कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने बताया कि गंगनहर में डूबकर लापता हुए युवक की तलाश की जा रही है।

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies