दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना)::
रुड़की। सुभाष नगर स्थित वार्ड-21 में गढ़वाल सभा भवन में पार्षद यूजूर प्रजापति के प्रयासों से निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने भाग लिया और लगभग 242 से अधिक लोगों ने अपनी आंखों की जांच कराई।


शिविर के दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों की आंखों की जांच की गई और जरूरतमंदों को परामर्श एवं दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। जांच के उपरांत 12 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए हंस फाउंडेशन, हरिद्वार भेजा गया। सभी मरीजों को वाहन सुविधा के साथ सुरक्षित रवाना किया गया है। सफल ऑपरेशन के बाद इन्हें कल पुनः वाहन से वार्ड-21 में वापस लाया जाएगा।

पार्षद ने बताया कि वार्डवासियों की सेवा उनके लिए सर्वोच्च प्राथमिकता है और भविष्य में भी इस प्रकार के जनहितकारी शिविरों का आयोजन निरंतर किया जाता रहेगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही वार्ड में फिजिशियन कैंप, आयुष्मान कार्ड शिविर तथा पेंशन संबंधी कैंप भी लगाए जाएंगे, ताकि पात्र लोगों को योजनाओं का सीधा लाभ मिल सके।
क्षेत्रवासियों ने पार्षद के इस सेवा भाव की सराहना करते हुए ऐसे आयोजनों को समाज के लिए अत्यंत लाभकारी बताया।
इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि संजय प्रजापति, दीपू,अमित,पूजा,राकेश इरशाद ,नाजिम अली,जयपाल,दिनेश कुमार,मुदित गौड़,राधा रावत,विनोद धीमान,मुन्नी देवी, रंजना रावत,मदन सिंह रावत,प्रियंका,रेखा, किशन, मुकेश,सतपाल सिंह,उमा देवी, संतोष, नेहा,अंजू वर्मा आदि लोग मौजूद रहे
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies