News

17-05-2026 07:35:08

रुड़की मनोरंजन मेले का भव्य शुभारंभ-मंत्री बत्रा ने किया उद्घाटन, बच्चों के विकास के लिए मेलों को बताया जरूरी...



दैनिक रुड़की (योगराज पाल):::

रुड़की। केएलडीएवी डिग्री कॉलेज के मैदान में 'रुड़की मनोरंजन मेले' का भव्य शुभारंभ हो गया है। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि और क्षेत्रीय विधायक प्रदीप बत्रा द्वारा किया गया। मेले के शुरू होते ही स्थानीय निवासियों और बच्चों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।


मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने आयोजकों को बधाई देते हुए कहा की शहर में इस तरह के मेलों का आयोजन समय-समय पर होते रहना चाहिए। मनोरंजन मेले न केवल बच्चों और परिवारों को एक साथ समय बिताने का अवसर देते हैं, बल्कि इससे बच्चों का मानसिक विकास भी होता है और उन्हें दैनिक दिनचर्या से हटकर कुछ नया सीखने को मिलता है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक एकजुटता को बढ़ावा देते हैं।


इस अवसर पर मेला आयोजक सत्यपाल त्यागी ने बताया कि केएलडीएवी पीजी कॉलेज के मैदान में सजे इस मेले में बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार के झूले, खान-पान के स्टॉल और हस्तशिल्प की दुकानें आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। उन्होंने बताया कि इस बार मेले में एक विशेष मिक्चर झूला आ रहा है जो की आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। आयोजकों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में यहाँ भारी भीड़ उमड़ेगी। 

 कार्यक्रम में नरेश यादव, तुषार त्यागी, विवेक कंबोज, नितिन लखानी, यति त्यागी, सोनू, गोपाल मलिक, बल्ली लखानी, अनीश अरोड़ा, दिनेश शर्मा आदि लोग शामिल रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies