

रुड़की (योगराज पाल):::
रुड़की। ग्रीन हिल्स ग्लोबल एकेडमी (Green Hills Global Academy ) के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल छा गया। छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर सफलता का जश्न मनाया।

विद्यालय की छात्रा यश देवी ने 91.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं नसरा ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। अनंत ने 87.6 प्रतिशत, वैश्णवी ने 86.6 प्रतिशत, प्रियंशु ने 81.5 प्रतिशत, हिमांशी ने 80.6 प्रतिशत तथा उमैर ने 80.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

विद्यालय के चेयरमैन विपिन राणा, प्रेसिडेंट रेखा राणा, काउंसलर नुपुर राणा, प्रिंसिपल अमित कालखंडे, वाइस प्रिंसिपल पूजा राठी एवं कोऑर्डिनेटर श्री आशीष त्यागी ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय प्रबंधन ने इस उत्कृष्ट परिणाम का श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत, अभिभावकों के सहयोग एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया।

इस अवसर पर शिक्षक नसीर, आस्था सैनी, अनुज, प्राची, विवान तोमर, भावना, आकांक्षा एवं अनुराग सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि आगे भी छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं बेहतर मार्गदर्शन प्रदान किया जाता रहेगा, ताकि वे भविष्य में भी इसी प्रकार सफलता के नए आयाम स्थापित करें।


© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies