News

16-05-2026 15:02:52

25 साल की भरोसेमंद सेवा: सिंह ऑटोमोबाइल्स ने मनाया स्थापना दिवस, कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा बोले–“ग्राहकों का विश्वास ही असली पूंजी”

दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना)::


रुड़की। टाटा मोटर्स के ऑथराइज्ड सर्विस सेंटर सिंह ऑटोमोबाइल्स ने अपना 25वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर कंपनी के अधिकारियों ने वर्कशॉप संचालक को बधाई देते हुए इसे ग्राहकों के अटूट विश्वास और बेहतर सेवा का परिणाम बताया।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे प्रदीप बत्रा ने कहा, “किसी भी संस्थान के लिए 25 वर्षों की लंबी यात्रा तय करना आसान नहीं होता। यह उपलब्धि बताती है कि सिंह ऑटोमोबाइल्स ने गुणवत्ता, पारदर्शिता और ग्राहकों की संतुष्टि को हमेशा प्राथमिकता दी है। ग्राहकों का विश्वास ही किसी भी प्रतिष्ठान की असली पूंजी होता है।”


वर्कशॉप संचालक विश्वतोष सिंह ने कहा, “हमारा प्रयास हमेशा रहा है कि ग्राहकों को समयबद्ध, पारदर्शी और बेहतर सेवा मिले। 25 वर्षों की यह यात्रा हमारे ग्राहकों, कंपनी और पूरी टीम के सहयोग से ही संभव हो सकी है। आगे भी हम नई तकनीक और बेहतर सुविधाओं के साथ सेवा देते रहेंगे। इस मौके पर प्रमोद जोहर,सौरभ भूषण शर्मा,अमन गोयल, मेलाराम प्रजापति,दिनेश सहदेव,संजय गर्ग सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान कर्मचारियों को सम्मानित किया गया और स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में केक काटकर उत्सव मनाया गया।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies