दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना)::
रुड़की। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के राष्ट्रीय संगठन मंत्री मनोनीत होने पर सौरभ भूषण शर्मा का साकेत स्थित ‘भूषण भवन’ (175 साकेत) में विभिन्न ब्राह्मण एवं सामाजिक संगठनों द्वारा भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। 
इस अवसर पर जनपदीय ब्राह्मण सभा, सर्व ब्राह्मण महासभा, भारतीय ब्रह्म सभा, पुरोहित कल्याण समिति एवं हिंद स्वराज ट्रस्ट की इकाइयों ने संयुक्त रूप से समारोह आयोजित कर उनकी उपलब्धि को क्षेत्र के लिए गौरव बताया।कार्यक्रम का संचालन आचार्य पंडित रोहित शर्मा ने किया। 

हिंदू स्वराज ट्रस्ट के अध्यक्ष एडवोकेट हिमांशु कपिल, सर्व ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष आचार्य पंडित रमेश सेमवाल, जनपदीय ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, भारतीय ब्रह्म सभा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित अरविंद शर्मा, पुरोहित कल्याण समिति के अध्यक्ष पंडित राजकुमार कौशिक तथा भारतीय ब्रह्म सभा के नगर अध्यक्ष राजेश कपिल ने अपने संबोधन में कहा कि सौरभ भूषण शर्मा की नियुक्ति से व्यापारियों को मजबूत नेतृत्व मिलेगा और संगठन को नई दिशा प्राप्त होगी।
अपने आभार वक्तव्य में सौरभ भूषण शर्मा ने कहा कि यह सम्मान सभी कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों का है तथा वे व्यापारियों के हितों की रक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे। समारोह में आदित्य शर्मा, अनुज शर्मा, आचार्य सचिन शास्त्री पनियाला, डॉ. राजकुमार शर्मा, मनोज शर्मा, ललित शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies