News

16-05-2026 14:41:36

जस्टिस रविन्द्र मैठाणी का रुड़की सिविल कोर्ट में स्वागत, ई-कोर्ट लाइब्रेरी व सोलर प्लांट का उद्घाटन

दैनिक रुड़की (योगराज पाल)::


रुड़की। रविन्द्र मैठाणी आज रुड़की सिविल कोर्ट, रामनगर पहुंचे, जहां अधिवक्ताओं व न्यायिक अधिकारियों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर परिसर स्थित सभागार में आयोजित स्वागत समारोह के उपरांत जस्टिस मैठाणी ने ई-कोर्ट लाइब्रेरी एवं सोलर प्लांट का उद्घाटन किया। 

अपने संबोधन में जस्टिस मैठाणी ने कहा, “न्याय व्यवस्था को समय के अनुरूप तकनीकी रूप से सशक्त बनाना आवश्यक है। ई-कोर्ट लाइब्रेरी जैसी पहल से अधिवक्ताओं और न्यायिक अधिकारियों को त्वरित व प्रभावी न्याय देने में सहायता मिलेगी। सोलर ऊर्जा का उपयोग पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी एक सकारात्मक कदम है।”

एसोसिएशन अध्यक्ष मुकेश त्यागी ने कहा, “रुड़की बार सदैव न्यायिक सुधार और आधुनिक सुविधाओं के पक्ष में रही है। जस्टिस मैठाणी का मार्गदर्शन हमें न्यायिक कार्यप्रणाली को और बेहतर बनाने की प्रेरणा देता है।”कार्यक्रम का संचालन एडीजे प्रथम अंबिका पंत ने किया।

इस अवसर रुड़की एडवोकेट एसोसिएशन के सचिव पंकज राठी, बार काउंसिल सदस्य राव मुनफैत अली, सुखपाल सिंह, हिमानी बौरा, पूर्व अध्यक्ष अतुल शर्मा, लिल्लू सिंह, प्रवीण तोमर, पूर्व सचिव राव नवेद आलम, अनित चौधरी सुधीर शर्मा, रितेश पंवार,अमित कुमार, रिफाकत अली, महबूब हसन,धिरेन्दर पाल, कल्याण सिंह,विपीन चौधरी,राव फैजान,अबूलीन, मुदस्सिर आलम, सुशील थपलियाल,अजय शर्मा, विनोद शर्मा,तासीर, परमवीर,निलम, खुशनुमा खुशी एंड, सुशीला गुप्ता,मुरसलीन अंसारी, जिसान,सलमान,रविन्द्र पहलवान एंड, जफरूद्दीन,जावेद फारूख आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies